फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में दुष्कर्म: आरोपी मौलवी पकड़ से दूर, विरोध करने पर की थी किशोरी की पिटाई, बाहर जाने की थी मनाही

Thu, 10 Aug 2023 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के एक मदरसे में करनाल की किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं आरोपी पकड़ से दूर है। इस मामले में जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी ने भी जांच की। मदरसे में 100 से भी ज्यादा छात्राएं पढ़ रही हैं। मदरसा रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के एक मदरसे में करनाल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम और सीओ मदरसे में पहुंचे तथा छात्राओं के बयान दर्ज किए। यहां पर 100 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। जांच के दौरान मदरसे का भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीओ, एसडीएम और सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने छात्राओं के बयान लिए। छात्राओं ने अन्य के साथ यौन उत्पीड़न की बात से इनकार किया है। फिर भी जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। स्थानीय पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द आरेापी मौलवी को पकड़ने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें: ये कैसी मदद: दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देकर फोटो खिंचवाया, मंत्री और डीएम के जाते ही ली वापस

विज्ञापन

जांच को पहुंचे जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी, छात्राओं के बयान लिए
क्षेत्र के एक मदरसे में करनाल की रहने वाली किशोरी के साथ मदरसे के मौलाना द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल कुमार मामले की जांच करने के लिए मदरसे में पहुंचे तथा वहां पर पढ़ने वाली कई छात्राओं के बयान दर्ज किए। कहा कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, करनाल की रहने वाली किशोरी ने वीडियो वायरल कर शामली के एक मदरसे के मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर करनाल के महिला थाने में आरोपी मौलवी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

करनाल पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में शामली में दबिश दी जा रही है। जल्द ही शामली पुलिस से भी आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई छात्राओं के बयान लिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई का भी इंतजार है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की टीम भी आ चुकी शामली
इस मामले की सूचना जब बाल कल्याण समिति करनाल को मिली तो टीम शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की। इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल ले आई, जहां उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।

विरोध करने पर मौलाना ने नाबालिग की पिटाई भी की थी
आरोप है कि जब नाबालिग ने मौलाना की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलाना उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलाना उसे बाहर नहीं निकलने देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें