शामली : जलालाबाद में प्रेसवार्ता करते रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह।
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद /शामली। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार जब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को उद्योगपतियों की चिंता है। उन्होंने तीन मार्च को सहारनपुर के नकुड़ में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
रविवार को युवा रालोद महासचिव अशरफ अली खान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सरकार किसान हित में लागू करे। गुलाम नबी आजाद के राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने पर देश के प्रधानमंत्री की आंखों में आंसू आए लेकिन किसानों के लिए एक भी शब्द नहीं बोला। तीन मार्च को सहारनपुर के नकुड़ में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों की महासभा को संबोधित करेंगे, इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश महासचिव ऋषिराज राझड़, नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार, श्याम बाबू खान, डॉ सऊद हसन, वसी उल्लाह खान, साहब सिंह, नवाब शहजाद मियां, राव अल्ताफ, हुमायूं खान, राव नासिर, तौही अली खान, चौधरी इस्तकार, विजेंद्र पाल, डॉ. मोबीन आदि मौजूद रहे।