फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर जरूरी

Sat, 11 Jun 2016 12:10 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
admission - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली में ग्रेजुएशन में पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो रही हैं। जिसके लिए जिले के कॉलेजों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, सीसीएस यूनिवर्सिटी में हुई बैठक में अबकी बार कालेज में प्रवेश लेने संबंधी नियमों में काफी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


पंजीकरण कराते समय सभी छात्र-छात्राओं को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी। अगर किसी के पास अपना मोबाइल नंबर नहीं है तो वो अपने घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दे सकता है। क्योंकि इस बार दाखिले से संबधित सारी सूचनाएं मोबाइल व ई-मेल पर ही भेजी जाएंगी।

गलत मोबाइल व आईडी देने पर छात्रों को सूचना से वंचित रहना पडे़गा। इससे प्रवेश में दिक्कत आ सकती है। इस लिए सभी छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण फॉर्म अपने सामने ही भरवाएं। साथ ही साइबर कैफे का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का बिल्कुल प्रयोग ना करें। 
विज्ञापन


एक मोबाइल नंबर पर केवल तीन पंजीकरण फॉर्म ही भरे जा सकते हैं। पंजीकरण पूरा होने पर मोबाइल नंबर या ई-मेल पर आपके लॉग-इन का यूजर आईडी एंव पासवर्ड भेजा जाएगा। आवेदन पूरा होने पर छात्र के पास एक गोपनीय संख्या मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से भेजा जाएगा। यह संख्या योग्यता सूची में आने के बाद ही कालेेज में दिखने पर कालेज में प्रवेश माना जाएगा।

प्रवेश होने तक सभी छात्र को यह संख्या गोपनीय रखनी होगी।  वहीं, पंजीकरण के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा दसवीं और इंटरमीडिएट के अंक, नाम पता की जानकारी एक दम सही देनी होगी। सूचना भरवाते समय एक बार अपने अंक पत्रों से सही जानकारी ही दे।

बाद में इस पर कोई सुनवाई नही होगी। वहीं, पंजीकरण पत्र भरवाते समय छात्र-छात्राओं के पास उनकी 10वीं, 12वीं के अंक पत्र व एक पासपोर्ट साइज का फोटो होना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई छात्र ओबीसी में पंजीकरण कराता है तो दाखिले के समय उसे प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के छात्रों के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है। जानकारी का प्रमाण पत्र नहीं दिया तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें