संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बिजली की लो वोल्टेज और समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। रालोद सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने लखनऊ में मामले को लेकर नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
विधायकों ने बताया कि जिले में जो बिजली ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, उन्हें समय से नहीं बदला जाता, जिसके कारण परेशानी होती है। कई-कई दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहाहै। खेतों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति दी जा रही है वह भी लो वोल्टेज। सुबह 4 से 11 बजे तक आपूर्ति का शेडयूल कराने की मांग की, ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो। ऊर्जा मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद