फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विधायक अशरफ अली ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते विधायक अशरफ अली और अन्य। विधायक
विज्ञापन
- जलालाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने और मंदिर के सुंदरीकरण की मांग उठाई
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विधायक ने प्रमुख रूप से जलालाबाद रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जलालाबाद में जैन धर्म का ऐतिहासिक मंदिर है, जिसमें सदियों पुरानी मूर्ति विराजमान है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम थानाभवन होने के कारण उन्हें असुविधा होती है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्टेशन का नाम बदलकर जलालाबाद अतिशय क्षेत्र कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक ने ग्राम उमरपुर में निर्माणाधीन देवी मंदिर का कार्य शीघ्र पूरा कराने और शिव मंदिर के सुंदरीकरण की मांग रखी। वहीं ग्राम गोगवान जलालपुर में खेल मैदान हेतु आवंटित भूमि पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग भी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें