पार्टी ने विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे: संदीप
संदीप राणा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संदीप राणा का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस वह खरा उतरेंगे। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।
चुनाव के बीच हटाने को लेकर हो रही चर्चा
चौधरी मुजफ्फर अली को लोकसभा चुनाव के बीच जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। हालांकि, चौधरी मुजफ्फर अली ने पार्टी कई कार्यक्रम सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि काफी समय जिलाध्यक्ष बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी। चौधरी मुजफ्फर अली को पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
शामली में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बदल दिए हैं। शामली के जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान को बनाया गया है जबकि महानगर अध्यक्ष लोकेश कटारिया को बनाया गया है।