फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर हरिद्वार में काम करता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सात जनवरी को तितारसी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता किशोर हरिद्वार के एक होटल में काम करता मिला। पुलिस ने उसको हरिद्वार से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी सलेकचंद शर्मा ने सात जनवरी को तहरीर देकर बताया था कि उसका 13 साल का बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। वह सात जनवरी की दोपहर को स्कूल खत्म कर कहीं गायब हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से हरिद्वार तक रेलवे मार्ग पर पड़ने वाले सभी जिलों को इस संबंध में सूचना भेजी। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने उनसे संपर्क कर किशोर के हरिद्वार स्थित होटल में काम करने की सूचना दी। पुलिस ने मौके से उसको बरामद कर लिया। किशोर ने बताया कि वह परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन में बैठकर हरिद्वार चला गया था, जहां वह होटल पर काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें