फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
शामली मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेती छात्राएं व शिक्षक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (तृतीय इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली पटेल के द्वारा
विज्ञापन

ज्ञान की प्रतीक माता सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एंव संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। स्वयंसेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय सेवायोजना का लक्ष्यगीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्य गीतों को गाया गया। शिविर के प्रथम चरण में मतदाता जागरूकता अभियान पर एक रैली निकाली गई। प्रोफेेसर आरपी सिंह ने स्वंयसेविकाओं के खानपान एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। शिविर के अगले चरण में स्वयंसेविकाओं ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मानसी, प्रियांसी, शिवानी, प्रिया आदि का प्रदर्शन शानदार रहा। इस अवसर पर डॉक्टर सौरभ कुमार पांडेय, डॉक्टर मांगेराम सैनी, लोकेंद्र, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली मतदाता जागरूकता रैली आरके डिग्री कॉलेज की छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें