बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेड़ा निवासी प्रमोद का फाइल फोटो । ।
- एक दिन पहले खेत पर चारा लेने गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के जंगल में लापता किसान प्रमोद (55) का शव मिला है। वे रविवार को खेत पर चारा लेने गए थे। किसान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव बंतीखेड़ा के जंगल में एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव की पहचान किसान प्रमोद निवासी बंतीखेड़ा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार प्रमोद रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से बाइक पर पशुओं का चारा लेने गांव बंतीखेड़ा बस स्टैंड के निकट जंगल में गए थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लापता किसान के पुत्र मनीत की तरफ से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। उसकी बाइक भी वहीं खेत में खड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक का बड़ा पुत्र सागर पीएसी में नोएडा में तैनात है, जबकि छोटा पुत्र मनीत गांव में पढ़ाई कर रहा है जबकि पुत्री शादीशुदा है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा।
- ग्रामीण को मारपीट कर घायल किया
बाबरी। गांव बुटराड़ा निवासी हर्ष ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की रात नौ बजे वह अपने घर पर था। उसी दौरान सौरभ ने आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर सौरभ का भाई गौरव व पिता संजीव भी लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।