चौधरी चरणसिंह को याद किया
शामली/गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत एलम में किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह को श्रद्धांजलि दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा पंवार, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, किसान नेता राजन जावला, सतबीर भोंदा, सुमित पंवार, वेदपाल, उदयवीर, हरि सिंह, राजेंद्र आदि शामिल रहे। सभी ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उधर, गढ़ीपुख्ता में पूर्व सांसद अमीर आलम खां के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। पूर्व सांसद अमीर आलम खां ने कहा कि किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए चौधरी चरण सिंह ने काफी काम किए थे। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि देश चौधरी चरणसिंह के योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान रॉकी चौधरी, निरंजन, शब्बीर अहमद, रणवीर, ओमवीर, ध्यान सिंह, सुधीर, प्रवीण, सागर, गौरव, विपिन, सचिन, सतेंद्र, नितिन, सुनील, अंकुर, रोहित ,सागर आदि भी मौजूद रहे।
नीरज संगल बने अध्यक्ष
शामली। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलरर्स एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में नीरज संगल को शामली का जिलाध्यक्ष चुना गया। शाकिर अंसारी को सचिव, विनीत गर्ग, अनुभव गोयल को उपाध्यक्ष चुना गया। ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र, सचिव अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।