फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे कार्यकाल जांच में उलझे रहे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इस कार्यकाल में कई ग्राम प्रधान जांच में ही उलझे रहे। गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी व अन्य आरोपों में ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई भी हुई, जबकि तीन प्रधानों के खिलाफ रिकवरी जारी हुई। इनमें एक प्रधान के खिलाफ तो मात्र 199 रुपये की रिकवरी जारी हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने पर प्रशासकों की तैनाती की जाएगी। जिले की 230 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 25 दिसंबर को कार्यकाल पूरा होने के बाद इनकी जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी जाएगी। इसके साथ ही पंचायतें भी चुनावी मोड़ में आ गईं हैं। अपने पूरे कार्यकाल में कुछ ग्राम प्रधान तो जांच में ही उलझे रहे। 39 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने प्रधानों के खिलाफ विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें की। इनकी जांच हुई। कुछ की जांच तो अभी तक चल रही है। इसके साथ ही बाबरी और कैड़ी ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खिलाफ वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई भी हुई थी।
डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि बहावड़ी ग्राम प्रधान के खिलाफ सात लाख 94 हजार 620, रामड़ा प्रधान के खिलाफ 35 हजार 874 तथा निरालसी उर्फ कादरगढ़ ग्राम प्रधान के खिलाफ 199 रुपये की रिकवरी भी जारी की गई थी। ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत प्रशासक के रूप में तैनात होंगे। पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। पंचायतों के ज्यादातर काम लगभग पूरे हो गए हैं। जो चल रहे हैं वे एडीओ पंचायत की देखरेख में पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें