कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं
- फोटो : SHAMLI
800 मीटर दौड़ में मिसबा ने पाया पहला स्थान
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 70 से भी अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर दौड़ में मिसबा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में प्रथम मिसबा, द्वितीय रिया चौहान और तृतीय स्थान पर निशा रानी रहीं। 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर सायमा और तृतीय स्थान पर शिवानी भाटिया रहीं। भाला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान पर शिवानी, द्वितीय स्थान पर पूजा और तृतीय स्थान पर आशा रहीं। गोला प्रक्षेपण में प्रथम स्थान पर जाकिरा, द्वितीय स्थान पर समून और तृतीय स्थान पर नेहा रहीं। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मिसबा, द्वितीय स्थान पर समून व तृतीय स्थान पर निशा रानी रहीं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रमोद कुमारी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार और प्राध्यापक मौजूद रहे।