शामली। जलालाबाद नगर पंचायत में मंगलवार को आयोजित पेंशन शिविर में कमियां मिलीं। इस पर स्वास्थ्य एवं तहसील समेत कई अधिकारियों से जवाब-तलब किया। तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जलालाबाद में आयोजित पेंशन शिविर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा पहुंचे तो वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। कई विभागों के अधिकारी मौके पर नहीं मिले। इस पर गन्ना मंत्री ने डीएम जसजीत कौर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीएम ने सीएमओ संजय अग्रवाल, तहसीलदार शामली अजय कुमार, दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी प्रसून राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। वहीं, निकट भविष्य में शिविरों में उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। संवाद