07द्वठ्ठद्दष्द्ध02-चरथावल के महाबलीपुर में युवा दंपती की हादसे में हुई मौत पर शोक संवेदना जताते पह
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में युवा दंपती की मौत पर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने महाबलीपुर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
रविवार को पुरकाजी क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर में चरथावल क्षेत्र के महाबलीपुर निवासी सत्यप्रकाश के युवा पुत्र मनीष त्यागी और उनकी पत्नी पूर्णिमा की मौत हो गई थी। युवा दंपती की मौत पर गांव में शोक छा गया था। मंगलवार शाम राज्य मंत्री विजय कश्यप सत्यप्रकाश के परिवार के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया। कहा कि संकट की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। कोई समस्या आए, तो उन्हें बताएं। दंपती की दो छोटी बेटियां है। मनीष बहादराबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और पत्नी और दो बेटियों के साथ वहीं रहता था। गुरु पूर्णिमा को वह बाइक से पुरकाजी क्षेत्र के गांव रई में अपने गुरुजी से मिलकर पत्नी सहित लौट रहा था। नामित सदस्य मिथुप त्यागी, प्रशांत त्यागी, मा. लक्ष्मी चंद, बूथ अध्यक्ष तरुण त्यागी, अमरीश त्यागी, भूषण त्यागी, बॉबी त्यागी मौजूद रहे।