यूपी मेें पलायन रुका: योगी आदित्यनाथ
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना और कांधला में अपराधी हावी थे। एक समय था जब व्यापारी वर्ग पलायन कर रहा था, लेकिन आज बदमाशों का पलायन हो रहा है और व्यापारी वापस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां के व्यापारी हमसे मिले थे, हमने कहा था कि इन दोनों कस्बों के बीच पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की जाएगी, हमने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही यहां पर फायरिंग रेंज बन जाएगी।
शामली के पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में सीएम योगी ने करीब 290 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। शामली में पुलिस लाइन के लिए 232 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होेंने ने कहा कि कई साल से नवसृजित जनपदों में ना कलक्ट्रेट थी और न पुलिस लाइन, हवा में ही सब कुछ चल रहा था। वह 2014 में लोकसभा और 2017 के विधान सभा चुनाव में आए तो बताया गया कि यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं है, उनकी सरकार ने कानून का राज कायम किया। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तीन साल में 137000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की, जिनमें 20 प्रतिशत बेटियां है, जो छेड़छाड़ करने वालों को बीच चौराहे दौड़ा-दौड़ाकर सबक सिखाएंगी।
योगी ने कहा कि आज महाराष्ट्र कर्नाटक में शुगर मिले बंद हो रही हैं, लेकिन हमने यूपी में कोई मिल बंद नहीं होने दी। शुगर मिले इथेनॉल और खांडसारी उद्योग बढ़ेगा गन्ना मूल्य भुगतान भी समय पर होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत पुलवामा में शहीद शामली के सत्येंद्र कुमार, अमित कुमार और दिल्ली में सीए के विरोध में हुई हिंसा के दौरान मुजफ्फरनगर के इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए की।
जनता के टैक्स की कमाई जलाने नहीं देंगे
शिवरात्रि, कांवड़, जन्माष्टमी, ईद और मोहर्रम, सबको स्वतंत्रता से अपने त्योहार मनाने की इजाजत है लेकिन कानून को बंधक बनाकर मनमर्जी करने की किसी को इजाजत नहीं होगी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर तोड़फोड़ आगजनी करने वालों से हुई सरकारी संपत्ति का नुकसान की भरपाई कराई जा रही है। उन्हें साफ मेसेज दे दिया गया है 23 करोड़ जनता के टैक्स की कमाई ऐसे नहीं जलाने दी जाएगी।
शामली में मेडिकल कालेज और
सहारनपुर विवि के लिए बजट दिया
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में जो पैसा अपराधी माफिया डकार थे थे, सरकारी गोलमोल करती थी वही पैसा हम विकास में लगा रहे हैं। पिछली सरकारों ने 1947 से 2016 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज खोले थे, लेकिन उनकी सरकार ने तीन साल में ही 29 नए मेडिकल कॉलेज खोल दिए हैं। अब 16 नए मेडिकल और खोले जा रहे हैं, इनमें शामली को भी शामिल किया गया है। सरकार ने सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बजट भी जारी कर दिया है।
शामली में भैंसवाल रोड पर पुलिस लाइन के आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह को सं?- फोटो : SHAMLI