फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों को नहीं डालने दी वोट

Wed, 02 Dec 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्राम दभेड़ी खुर्द में एक बार फिर दंगा विस्थापित वोट नहीं डाल सके। इनके पास आईडी नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दी। अधिकारियों ने कहा राशन कार्डों पर मतदाताओं का फोटो साफ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में ग्राम दभेड़ी खुर्द में दंगा पीड़ितों की कॉलोनी में रह रहे लोगों को आईडी प्रुफ नहीं होने के कारण वोट नहीं डालने दिया। इस बार भी यह लोग वोट नहीं डाल सके। मंगलवार को हुए चुनाव में भी वोट डालने पहुंचे दंगा विस्थापितों को पुलिसकर्मियों ने वोट नहीं डालने दी। कारण इनके पास आईडी प्रुफ नहीं था। इस कारण पुलिसकर्मियों ने इन्हें गेट से बाहर ही रोक दिया।

इस पर विस्थापितों ने हंगामा भी किया, लेकिन आईटीबीपी के जवानों ने हंगामा कर रहे लोगों को भगा दिया। शाहिदा, इमराना, इरफान, जाहिदा, गुलशाना आदि ने बताया राशन कार्ड होने के बाद भी उन्हें पोलिंग बूथ के अंदर नहीं जाने दिया। मौके  पर मौजूद एसडीएम इंद्रसैन यादव ने कहा राशन कार्डों पर फोटो साफ नहीं थे। साथ ही कुछ लोगों ने राशन कार्डों पर नये फोटो लगा लिए थे, जिन पर किसी भी अधिकारी की मोहर या हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन


वोट न डालने पर पीटा
कैराना। जहानपुरा निवासी सरवर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया चुनाव में वह किसी भी प्रत्याशी की वोट डालने नहीं गया। जिस पर उसके चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया।  पुलिस ने सूचना दर्ज कर घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।

बिना आईडी के नहीं डालने दी वोट
शामली। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने किसी को भी बिना आईडी के वोट नहीं डालने दी। इस दौरान गांव रामडा में वोट डालने के लिए आई कई महिलाओं को वापस भेजा। इस कारण एक महिला ने हंगामा भी किया, लेकिन सख्ती के कारण वह बिना आईडी के वोट नहीं डाल सकी। इसके अलावा आर्य पुरी, कंडेला, कसेरवा कलां, मन्ना माजरा आदि में भी पुलिसकर्मियों ने बिना आईडी के वोट डालने पहुंचे लोगों को वापस भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें