फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट विवादों के बीच कैराना में 76.74% मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/शामली। कैराना ब्लाक की 41 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को छिटपुट विवादों के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। ठंड व घने कोहरे के बावजूद सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की केंद्रों पर लाइन लगी रही। पूरे ब्लाक में 76.74 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सात बजे से कैराना ब्लाक की 41 ग्राम पंचायतों के लिए बनाए गए 204 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। ग्राम पंचायत मवी अहतमाल तिमाली पर एक ही प्रत्याशी होने के कारण वहां मतदान नहीं हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में वोट करने को लेकर जोश दिखा।

सुबह घने कोहरे के बीच मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। कई बूथों पर सुबह 11 बजे तक 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। इनमें गांव बीबीपुर हटिया में तेजी के साथ मतदान हुआ, जहां चार घंटे के मतदान में कुल 674 मतों में से 504 वोट डाले जा चुके थे।
विज्ञापन


बीबीपुर हटिया में शुरू के चार घंटों का मतदान प्रतिशत 74 रहा। वहीं कुख्यात साबिर के गांव जंधेड़ी में साढ़े 11 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव भूरा में भी सुबह 11 बजे तक 48 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। मुकीम काला के गांव जहानपुरा में साढे 12 बजे तक 56 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। पूरे ब्लाक में कुल 76.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

केंद्रों पर महिला एजेंटों ने भी रखी नजर
शामली। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में महिलाओं की पहचान के लिए कई स्थानों पर महिला एजेंट भी बनाई गईं। ये एजेंट वोट डालने के लिए आने वाली महिलाओं की पहचान कर रही थीं। पंजीठ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मन्नवर, मन्ना माजरा के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के केंद्र पर शकीला व अफसाना को एजेंट बनाया गया था। दोनों महिलाएं अलग-अलग प्रत्याशियों की एजेंट बनी थीं।

घूंघट की ओट में महिलाओं ने वोट डाले
शामली। कैराना ब्लाक में दूसरे चरण में प्रधान-पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में सुबह से केंद्रों पर वोट डालने की भीड़ लगी रही। कसेरवा खुर्द गांव के प्राइमरी स्कूल में भारी संख्या में महिलाएं घूंघट की ओट में वोट डालने पहुंची। टिटौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर महिलाएं गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचीं। पहली बार मत डालकर युवा भी खुश दिखाई दिए। बड़े बुजुर्गों के वोट डलवाने के लिए लोग गोदी में उठाकर मतदान केंद्रों पर ले गए। दूरदराज के गांव में मतदान केंद्रों पर वोटरों को ले जाने के लिए ई रिक्शा का सहारा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें