फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चतुर्वेद पारायण यज्ञ में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज बुढाना गेट पर चल रहे परायण यज्ञ श्रंखला के पहले चरण का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज बुढाना गेट पर चल रहे चतुर्वेद पारायण यज्ञ श्रृंखला का प्रथम चरण ऋग्वेद के मंत्रों के पारायण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अमित कांत यजमान रहे और अध्यक्षता मनोज त्यागी ने की।

मुख्य वक्ता इंजीनियर विशाल कौशिक ने वृक्षों की सुरक्षा एवं उनसे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर उनसे आम के पौधे का रोपण भी कराया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

संजय रस्तोगी ने जल संरक्षण के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि बिना जल के पर्यावरण की सुरक्षा संभव नहीं है। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि वृक्ष लगाना जितना महत्वपूर्ण है। उससे कहीं अधिक उनकी सुरक्षा करना आवश्यक है।
विज्ञापन

मंच संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। मनोज प्रजापति ने पर्यावरण विषय पर अपनी सुंदर रचना प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तोगी, चंद्रगुप्त कथूरिया, विजय आर्य, नरेश, योगेश गुप्ता, विपिन गर्ग, अनिल गुप्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें