विद्या क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सीएसके के बीच किक्रेट मैच खेला गया। जिसमें सीएसके को विद्या क्रिकेट एकेडमी ने 38 रनों से हराया। विद्या क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 185 रन बनाएं। आदित्य ने 118 रनों शतकीय पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके मात्र 147 रन बना सकी। विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से देव ने दो, आदित्य ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य ( विद्या क्रिकेट एकेडमी ) को चुना गया। विद्या क्रिकेट एकेडमी के कोच सुधीर सरन ने टीम को बधाई दी |