मोदीपुरम - रुड़की रोड पर अधूरा पड़ा नाला और पसरी गंदगी।
दौराला। मेरठ सेवा समाज संस्था के तत्वावधान में ग्राम समौली में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हरियाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।
संस्था के दीपक कुमार ने बताया कि गांव के तालाब, पंचायत की खाली भूमि तथा दौराला-समौली मार्ग के किनारे ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया गया। आईपीएल चीनी मिल परिसर में प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार के नेतृत्व में पौधरोपण कर संरक्षण की शपथ ली गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम चौधरी, राखी, आदेश चौधरी, बाल ज्योति, नरेश, दिनेश, प्रशांत आदि मौजूद रहे। संवाद