कांधला राजकीय पीजी कॉलेज की एनएसएस की छात्राएं नुक्कड़ नाटक करते हुए। संवाद
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत व शिविर स्थल की साफ सफाई के साथ हुआ।
शिविर के प्रथम सत्र में ही स्वयंसेविकाओं ने जनसमुदाय के बीच जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बूढ़ों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने पान, तंबाकू, गुटखा, शराब, सिगरेट आदि से होने वाले लोगों में शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान से नुक्कड़ के द्वारा जागरूक किया। द्वितीय सत्र में भौतिक विज्ञान के प्रभारी प्रोफेसर विशाल कुमार ने युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या कारण व निवारण विषय पर स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का गठन ही लोगों की सेवा भावना से जुड़ा है और उसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी नशे की समस्या से पीड़ित हैं। जिससे युवा ऊर्जा का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। देश का नेतृत्व यदि युवाओं की ऊर्जा का सही मार्गदर्शन किया जा सके, तो देश को विकसित श्रेणी में खड़ा किया जा सकता है। शिविर के चतुर्थ दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।