फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से दो डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
ांधला महिला डिग्री कॉलेज के सामने भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सुबह के समय हल्की धूप और दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। बारिश होने के कारण न्यूनतम पारा दो डिग्री और अधिकतम एक डिग्री लुढ़क जाने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। शामली में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, इस बारिश से आलू और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आठ बजे के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर 12 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ साथ बादल छाए गए और बारिश शुरू हो गई। शाम तक हुई रुक रुककर हुई कभी तेज और कभी हल्की बारिश में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ फैलने से फिसलन हो गई। बारिश के बाद के दिन के तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह के समय 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। बारिश से आलू और गेहूं की फसल का नुकसान जरूर हुआ है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय बारिश पांच एमएम रिकार्ड की गई।
उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया के मुताबिक बारिश से गेहूं और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश से आलू की खुदाई रुक गई है। रविवार को आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि होली से पहले मौसम बिगड़ेगा। रविवार-सोमवार को आकाश में बादल और हल्की धूप निकलने से मौसम मिश्रित हो गया। मार्च के प्रथम सप्ताह में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है।

कांधला रेलवे रोड पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर साईकिल पर गुजरता युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें