नौनिहालों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वजन दिवस शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन जिले भर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में हजारों बच्चों का वजन कराया। भनेड़ा उद्डा गांव के जूनियर हाईस्कूल में मीनू के अनुसार सीडीओ को मिड - डे मील नहीं मिला।
सोमवार को डीएम ओपी वर्मा ने बंती खेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील जांच किया। उन्होंने बताया विद्यालय में मिड-डे मील अच्छी गुणवत्ता का नहीं बना था। डीएम ने बच्चों का वजन होते देखा। सीडीओ विनोद कुमार ने थानाभवन क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर, पल्ठेडी, भनेड़ा उदड़ा और हिंड के प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को वजन होते देखा।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया भनेड़ा उदड़ा जूनियर हाईस्कूल में मीनू के अनुसार मिड-डे मील नहीं मिला। उन्होंने बताया विद्यालय में मिड-डे मील का मीनू सब्जी -रोटी का था। मौके पर सब्जी चावल का मिड- डे मिला। उन्होंने बताया मिड- डे मील घटिया गुणवत्ता का बना था। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत ने बहावड़ी आदमपुर कुड़ाना, चूनसा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का वजन कराया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएनएम रावत के सामने गांव कुड़ाना के प्राथमिक विद्यालय में एक आंगनबाड़ी ने मात्र एक बालक का ज्यादा वजन किया तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर हर बच्चे का सही वजन करने के निर्देश दिए।