श्री बलभद्र मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के बाजारों में व्यापारियों द्वारा फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयघोष गूंजते रहे।
सोमवार को श्रीबलभद्र मंदिर समिति बुढ़ाना रोड के तत्वावधान में 25वां श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रथयात्रा दोपहर साढ़े बजे जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने फीता काटकर व भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा व दीप प्रज्वलित करके किया।
रथ यात्रा नगर के बुढ़ाना रोड से शुरू होकर नगर के अजंता चौक, विजय चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, हनुमान रोड, हनुमान धाम, बुढ़ाना रोड होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। रथयात्रा में राधाकृष्ण, भारत माता के सैनिक, राष्ट्रीय ध्वज, श्रीकृष्ण की पालकी, श्रीकृष्ण महाभारत के युद्ध में अर्जुन का रथ चलाते हुए, चक्रव्यूह में फंसा अभिमन्यु एवं श्रीकृष्ण का रथ आदि झांकियां शामिल रही।
रथयात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद देहरादून, देहरादून आदि के बैंड शामिल रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष धनराज बंसल, शोभायात्रा एवं कार्यक्रम संचालक सोमनारायण गोयल, रमेशचद गुप्ता, रामावतार गुप्ता, अजित, शुभम जांगिड़, रोशन लाल विनय गुप्ता, विजय गुप्ता का ंसहयोग रहा।