फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 21.11 लाख रुपये में छूटा मेला गुघाल का ठेका

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। नगर में लगने वाले मेला गुघाल के ठेका की सर्वाधिक बोली 21 लाख 11 हजार रुपये में मो. यूनुस सहारनपुर के नाम रही। बिजली का ठेका छह लाख की बोली बोलने वाले सलमान मुजफ्फरनगर के नाम रहा। दंगल का आयोजन नगर पंचायत द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में लगने वाले मेला गुघाल के विवाद का उच्चाधिकारियों के आदेश पर समाधान हो गया। शनिवार को नगर पंचायत के हाल में दोपहर बाद नगर पंचायत अध्यक्षा राव मुशयदा, नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार अवस्थी, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा सहित सभासदों की उपस्थिति में मेले की बोली शुरू हुई। पांच लाख से शुरू होकर बोली मो. यूनुस सहारनपुर ने 21 लाख 11 हजार में ली। बिजली का ठेका सरकारी बोली दो लाख रुपये से शुरू होकर सर्वाधिक बोली छह लाख रुपये में सलमान मुजफ्फरनगर के नाम छूटी। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि मेले में दंगल का आयोजन नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।
मेला संचालन के लिए सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की एक समिति बनाई जाएगी। बोली शुरू होने से पूर्व बैठक में हंगामा हुआ और अधिशासी अधिकारी को पुलिस बुलानी पड़ी। इस अवसर पर चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद, सभासद दिनेश ऋषिराज, अंशुल गर्ग, नीरज गर्ग, बॉबी अरोरा, सुशील सैनी, दीपांशु कुमार, राजवीर सिंह, महबूब अली, देवेंद्र पंडित आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें