शामली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिरों की प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सरस्वती मंदिर धामपुर बिजनौर में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली के प्रतिभागियों ने बाजी मार पुरस्कार प्राप्त किए।
मेघा मलिक ने 400 मीटर दौड़ और चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिक चौहान ने 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम एवं नूरानी चौहान ने ऊंची कूद में प्रथम व 100 मीटर में तृतीय स्थान, शगुन ने 200 मीटर में, सृष्टि पंवार ने बैडमिंटन में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता 15 से 18 अक्टूबर को होने वाले क्षेत्रीय प्रतियोगिता लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में प्रतिभाग करेंगे।
इस दौरान संजय सैनी, मोहित कुमार, रविंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, अजेंद्र कुमार, नरेंद्र संगल, विपुल मित्तल, ब्रिजेश गर्ग, राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।