फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों और किसानों के साथ बैठक रही बेनतीजा

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसानों की बैठक लेतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अफसरों और किसानों के साथ बैठक रही बेनतीजा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की जद में आ रहे 22 गांवों की किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों, एनएचएआई के अधिकारियों और जिला प्रशासन की शनिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। बैठक में किसानों ने दोबारा मुआवजा अवार्ड तैयार करने और एक प्रोजेक्ट और समान मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सहारनपुर मंडल मुख्यालय पर सर्किट हाउस में सोमवार को बैठक होगी।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने इकनॉमिक कॉरिडोर की सर्विस लेन, अंडरपास, चक मार्ग, सिंचाई के लिए नाली की जानकारी मांगी। बिजली लाइन, क्रासिंग आदि का मुद्दा उठाया। उन्होंने बढ़ती महंगाई को देखते हुए मुआवजा बढ़ाकर दिए जाने और एक प्रोजेक्ट और एक समान मुआवजा दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इकनामिक कॉरिडोर की जद में आए किसानों के मुआवजा का पुन: अवार्ड तैयार करके दिलाया जाए।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के चेयरमैन वीर सिंह ठाकुर और खेड़ा मस्तान के किसान गौरव मलिक ने रेलवे की तर्ज पर किसानों का पुनर्वास का मुद्दा उठाते हुए परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की। एनएचएआई बागपत इकाई के परियोजना उप प्रबंधक शुभम कुमार और अभियंता अवनीश कुमार ने कॉरिडोर की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में दिल्ली-देहरादून इकनामिक कॉरिडोर की जद में 35 किमी लंबाई रहेगी। कॉरिडोर पर चढ़ने के लिए दो रास्ते, पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा, थानाभवन- चरथावल मार्ग पर ख्यावडी के पास दो जंक्शन होंगे। 18-20 अंडरपास, 60 सिंचाई की नाली, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कॉरिडोर की जद में आ रहे किसानों की भूमि, बाग, मकान, पेड़ आदि का मूल्यांकन करने के लिए टीम गांव-गांव जाएगी। सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने तर्क दिया कि कॉरिडोर की जद में आए किसानों के मुआवजे का पुन: अवार्ड तैयार किया जाए। इसके बाद सहारनपुर में मंडल मुख्यालय पर बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के डीएम, सभी जिलों के पांच-पांच किसान मौजूद रहेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सहारनपुर में बैठक बुलाई गई है। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एनएचएआई के अभियंता अवनीश कुमार, किसानों के प्रतिनिधिमंडल में ठाकुर वीर सिंह मलिक, योगेंद्र प्रधान, सुरेश राणा ख्यावडी, सतपाल बाबरी, गौरव मलिक, सौरभ मलिक, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें