फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक हुई

विज्ञापन
कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक लेते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक हुई
विज्ञापन

शामली, कैराना। 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान बैंक पदाधिकारियों से अधिक से अधिक ऋण वसूली वादों को चिह्नित कर उनकी सूची चार दिसंबर तक जिला विधिक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी पुलिस प्रशासन जितेंद्र कुमार से निर्गत समन नोटिसों को समय से तामील कराने की अपेक्षा की गई। बैंक अधिकारियों से लाभार्थियों के मध्य अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा, एसडीएम सदर शामली बृजेश कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी उमाशंकर गर्ग, शाखा प्रबंधक यूको बैंक प्रदीप खन्ना, प्रबंधक केनरा बैंक अनुराग कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन बैंक सौरभ गुप्ता, प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा अविनाश जैन, बीएसएनएल प्रतिनिधि रामलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें