फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल रोड पर लगाया जाम, धरने पर बैठे व्यापारी

Thu, 25 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नगर के अजंता चौक के पास से आदर्श मंडी पुलिस द्वारा चोर की निशानदेही पर एक व्यापारी को उठाना पुलिस को भारी पड़ गया। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए मेरठ-करनाल रोड जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें भी बंद कर दी। पुलिस ने व्यापारी को समझाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रेलपार बैटरी चोरी के मामले में पब्लिक ने एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर अजंता चौक के स्थित मलिक बैट्री वाले व्यापारी राशिद को हिरासत में ले लिया। व्यापारी के साथ अभद्रता और मारपीट करने के मामले में व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया।

उन्होंने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाकर दरा डालकर बैठ गए। आरोप लगाया कि मार्केट में एक सप्ताह में दो चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा इनमें तो खुलासा नहीं किया गया उल्टे व्यापारी का शोषण किया जा रहा है। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतीश राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी नहीं माने और राशिद को छोड़ने की जिद पर अड़ गए। जिस पर व्यापारी वर्ग के कुछ लोग राशिद को थाने से लेकर मौके पर आए तब जाकर जाम खुला। राशिद ने बताया कि वह न तो उक्त व्यक्ति को जानता है तथा न ही उससे कभी कोई बैट्री खरीदी है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अंकित गोयल, घनश्याम दास गर्ग, नईम, रविंद्र, योगेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें