फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने आशाओं का उत्साह बढ़ाया

Wed, 24 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद आशा कार्यकत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के हनुमान धाम स्थित बारातघर में आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी नीतियों का बखान किया गया। 
विज्ञापन


आशा सम्मेलन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी द्वारा फीता काटकर एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली डा. सफल कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री फइम अहमद डीसीपीएम द्वारा आशा सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आशाओं के दायित्व से संबंधित सात संकल्प उच्चारित एवं आशा सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में बताया गया।

जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने अपने विचार रखे गए तथा अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंच का संचालन रामललित वर्मा एवं फइम अहमद द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का आशाओं के लिए प्राप्त संदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉकनुसार आशा संगिनियों को साइकिल वितरित की गयी। कार्यक्रम में एसीएमओ अनिल कुमार अग्रवाल, डा. नेतराम, डिप्टी सीएमओ सुशील कुमार, आरबीएसके मैनेजर मोनिका, वरुण, दीपक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें