फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नारकोटिक्स टीम को देख मेडिकल स्टोर संचालकों ने गिराए शटर

Thu, 30 Jan 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना के मेडिकल स्टोर संचालक से नशीली दवा बरामद होने के मामले में हरियाणा के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। इस दौरान स्टोर संचालक शटर डालकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार पिछले कुछ समय से धड़ल्ले से चल रहा है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तथा अन्य प्रदेशों की पुलिस तथा नारकोटिक्स विभाग की टीम समय-समय पर छापा मारकर नशीली दवाएं बरामद कर चुकी है। बुधवार को चौसाना के एक मेडिकल स्टोर संचालक को हरियाणा में चार हजार से अधिक नशीली गोलियों के साथ पकड़ा था। स्टोर संचालक के पकड़े जाने के बाद अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों के लोग भी करनाल पहुंचे थे तथा आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बृहस्पतिवार को नारकोटिक्स विभाग व पुलिस की टीम चौसाना पहुंची और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों के शटर डालकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें