झिंझाना के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक तथा टोल कर्मियों के साथ मारपीट करते युवक। वीडि
झिंझाना। पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को ट्रक में टक्कर लगने से गुस्साए चालक और अन्य ने ट्रक चालक और टोल कर्मचारियों दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें सहायक टोल मैनेजर सहित पांच घायल हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार को शाम मेरठ के मुलहेड़ा निवासी अंकित ट्रक लेकर करनाल जा रहा था। किसी कारण उसके फास्टैग ने काम नहीं किया। वह फास्टैग की लाइन से ट्रक को पीछे ले जा रहा था।
इसी दौरान केरटू के शाहवेज के ट्रक में उसकी साइड़ लग गई। आरोप है कि शाहवेज ने बेल्ट से अंकित को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर अमित पुत्र बिजेंद्र निवासी भौराकलां, प्रवेश पुत्र गजेंद्र तथा विशाल पुत्र मनोज गांव करनावल जनपद मेरठ और अन्य को भी शाहवेज के साथ आए युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में शिनाख्त के आधार पर गांव केरटू निवासी शाहवेज तथा उसके भाई नदीम सहित तीन को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि दो अन्य तसव्वर और महबूब नाम भी प्रकाश में आए हैं। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, वहीं घायल हुए अमित, अंकित, प्रवेश, विशाल तथा अमित को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
झिंझाना के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक तथा टोल कर्मियों के साथ मारपीट करते युवक। वीडि