फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालकों ने चौसाना चौकी घेरी

विज्ञापन
चौसाना में चौकी प्रभारी से वार्ता करते मैडिकल स्टोर संचालक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौसाना। शामली बस स्टैंड स्थित मेडिकल स्टोर पर 55 हजार की नगदी चोरी की घटना के खुलासे के विरोध में दो दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर संचालकों व अन्य व्यापारियों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। उनका आरोप था कि चोरी की पूरी रकम व डीवीआर को बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने व्यापारियों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

चौसाना चौकी के शामली बस स्टैंड स्थित मोनू के मेडिकल स्टोर से 29 दिसंबर को चोरों ने 55 हजार की नगदी व डीवीआर चोरी कर ली थी। व्यापारियों ने मामले के जल्द खुलासे की मांग की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चौसाना निवासी एक युवक मुकर्रम को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालकों की यूनियन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। शनिवार को मेडिकल स्टोर संचालकों व अन्य व्यापारियों ने चौसाना पुलिस चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार करके चालान किया गया है जबकि मुख्य आरोपी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। वहीं पीड़ित व्यापारी मोनू ने पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी को बेकसूर बताया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पकड़े गए आरोपी से चोरी की रकम व डीवीआर बरामद क्यों नहीं की गई। चौकी पर तैनात कार्यवाहक प्रभारी मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि व्यापारियों को पूरी जानकारी देकर संतुष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें