कैराना (शामली)। हरियाणा के पानीपत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रामड़ा निवासी राजमिस्त्री ठेकेदार अफसरूण (28) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव रामड़ा निवासी अफसरूण पानीपत की फैक्टरियों में राजमिस्त्री ठेकेदारी का काम करता था। वह रोजाना बाइक से पानीपत आता-जाता था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पानीपत के बबेल मोड़ के पास ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अफसरूण की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई समून ने बताया कि वे दो भाई थे और अफसरूण बड़ा था। उसके एक बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि हादसा पानीपत क्षेत्र में हुआ है।