फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ससुर ने ही की थी मशकुरा की हत्या

Fri, 20 Feb 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतका मशकुरा का फाइल फोटो-परिजन - फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले हुई मशकुरा (24) की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि अनैतिक संबंध बनाने में विफल रहने पर उसके ससुर ने महिला की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मृतका की हत्या के आरोप में ससुर और पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले 15 फरवरी की रात को मशकुरा का शव कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। उसके गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, तो महिला की हत्या किया जाना सामने आया। एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुर अब्बास उर्फ बासा और पति सलमान को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी के मुताबिक पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले मशकुरा की शादी सलमान से हुई थी। सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। घर पर उसकी पत्नी, उसका एक साल का बेटा और पिता अब्बास रहते थे। इसी दौरान मशकुरा के गांव मंडावर निवासी युवक से संबंध बन गए थे।
विज्ञापन

अब्बास को इसकी जानकारी हो गई थी। इसकी आड़ में अब्बास ने अपनी पुत्रवधू मशकुरा को उसके संबंधों के बारे में उसके पति व मायके वालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था।
एसपी के मुताबिक 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे युवक अब्बास के घर पर आया था और मशकुरा के पास एक घंटा रहकर चला गया था। युवक के जाने के बाद अब्बास ने रात में अपनी पुत्रवधु के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध करते हुए ससुर को लात मार दी थी।
संबंध बनाने में असफल रहने पर अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को फोन पर मशकुरा व जाबिद के संबंधों के बारे में बताया। पिता-पुत्र दोनों ने मशकुरा को मारने की योजना बनाई। इसके बाद अब्बास ने मशकुरा की गला दबाकर हत्या कर और चारपाई पर शव को लिटाकर ऊपर से कंबल डाल दिया था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को पुत्रवधू की मौत होने की जानकारी दी थी।

कैराना में मृतका मशकुरा का फाइल फोटो-परिजन- फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें