फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ससुराल में विवाहिता का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 16 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मृतका मशकुरा का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना। गांव खुरगान में 24 वर्षीय विवाहिता मशकुरा का शव रविवार को घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के गले पर चोट के निशान है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

थाना कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी साकिर ने बताया कि उसकी बहन मशकुरा का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व खुरगान निवासी सलमान के साथ हुआ था। सलमान उसके साथ ही सेटरिंग का काम करता है। बताया कि सलमान 28 जनवरी को साले के साथ काम के लिए लुधियाना चला गया था। घर में मशकुरा, उसका दो वर्षीय बेटा और ससुर ही मौजूद थे।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मशकुरा ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो मशकुरा चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के गले पर चोट के काफी निशान हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें