फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्हाट्सएप पर तस्वीर भेज विवाहिता ने दी जान, पति-ससुर हिरासत में, दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 03 Jan 2026 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

चौसाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता मधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विवाहिता का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के थानाभवन चौक क्षेत्र में देर रात 25 वर्षीय विवाहिता मधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर भेजी फांसी की तस्वीर
बताया गया है कि मधु मूल रूप से झिंझाना की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व चौसाना निवासी कमल पुत्र गुलाब सिंह से हुई थी। दंपती की एक साल की एक बेटी भी है। कमल थानाभवन चौक पर मिठाई और समोसे की दुकान करता है।

घटना वाली रात करीब 11 बजे मधु ने पति से फोन पर उसका ठिकाना पूछा। पति ने बाजार में होने की बात कही। इसी दौरान मधु ने अपने आपको फांसी लगाते हुए तस्वीर व्हाट्सएप पर पति को भेजी, लेकिन पति समय रहते संदेश नहीं देख पाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात दो बजे कमरे में मिला शव
देर रात घर लौटकर पति बैठक में सो गया। रात्रि करीब दो बजे ससुर गुलाब सिंह ने कमरे में मधु का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद झिंझाना में मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन चौसाना चौकी पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

दहेज प्रताड़ना का आरोप
मृतका के भाई सोनू निवासी मोहल्ला सैदमीर कस्बा झिंझाना ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मधु को पति, सास-ससुर और देवर द्वारा दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर मधु ने यह कदम उठाया।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति कमल और ससुर गुलाब सिंह को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें