फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदू युवकों से शादी करें तलाक पीड़िता, देंगे सुरक्षा’

Wed, 26 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। कांधला महापंचायत में विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए बघरा आश्रम के महंत यशवीर महाराज ने कहा कि तीन तलाक का दंश झेल रहीं मुस्लिम महिलाएं हिंदू युवकों से शादी करती हैं, तो उनके मान सम्मान की सुरक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यशवीर महाराज डेढ़ साल पूर्व कांधला में महापंचायत के दौरान धर्म विशेष के बारे में विवादित बयान देने पर गिरफ्तार किए गए थे और उन पर रासुका भी लगी थी, जिसके चलते आठ महीने तक उन्हें जेल में रहना पड़ा था। वहीं, मंगलवार को स्वामी यशवीर महाराज ने थानाभवन होते हुए नकुड़ जा रहे थे।

मोहल्ला टंकी चौक निवासी कृष्णपाल सैनी के आवास पर पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज समाप्त होगा, कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने तीन तलाक मामले पर कहा कि भारतीय संस्कृति में तीन तलाक का कोई अर्थ नहीं है।
विज्ञापन


तलाक के दंश से परेशान यदि कोई महिला यदि किसी हिंदू युवक से शादी करती है, तो उसके मान सम्मान की रक्षा कराई जाएगी। उन्होंने सहारनपुर के सड़क दूधली में शोभायात्रा पर हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कराने, पकड़े गए निर्दोष लोगों को रिहा कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर आचार्य मगेंद्र, गुरुदत्त वैद्य, अरुण शर्मा, आकाश शर्मा, संजय कश्यप, केपी सैनी, प्रेमलता सैनी, राजेंद्र शर्मा, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें