फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिह्नीकरण पूरा, इसी सप्ताह होंगे बैनामे

Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
byapass - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय के भैंसवाल से लेकर दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का लोक निर्माण विभाग, राजस्व टीम ने किसानों की भूमि का चिह्नीकरण कार्य पूरा हो गया है। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में मिनी बाईपास की जद में आने वाले किसानों की बैठक बुलाकर बैनामों पर सहमति बनाई। अफसरों ने बताया कि इसी सप्ताह भूमि का बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट में भैंसवाल गांव से दिल्ली-यमुनोत्री, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास की जद में आने वाले भैंसवाल, महरमपुुर, बनत के किसानों की एक बैठक हुई। एडीएम भरत पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात मीटर चौड़ाई वाले मिनी बाईपास के लिए 16 मीटर भूमि खरीदने के लिए किसानों से अनुरोध  किया गया।

किसानों ने भूमि का बैनामा कराने के लिए सहमति प्रकट की। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने बताया कि मिनी बाईपास को भूमि दिए जाने की आम सहमति के बाद किसानों की भूमि खरीदने का इसी सप्ताह काम शुरू हो जाएगा। मिनी बाईपास के प्रयोग में आने वाली भूमि का चिह्नीकरण पूरा कर लिया गया है। किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में एडीएम भरत पांडेय, एसडीएम एमपी सिंह, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता विपिन कुमार जैन, सहायक अभियंता ललित कुमार, तहसीलदार विरेंद्र मित्तल, बाईपास की जद में आने वाले भैंसवाल, महरमपुर, बनत के मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित कुमार ने बताया कि भैैंसवाल से शुरू होकर महरमपुर भट्ठे से होकर बनत में दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाला मिनी बाईपास की कुल लंबाई 3.8 किमी है। जिसकी जद में भैैंसवाल, महरमपुर, बनत के 46 किसानों की चार हेक्टेयर भूमि आ रही है। बाईपास के लिए कुल 16 मीटर भूमि खरीदी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें