फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़

Tue, 18 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। करवाचौथ करीब आते ही बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ बढने लगी है। वही दुकानों पर भी महिलाएं करवाचौथ पर श्रंगार के लिए सामान की जमकर खरीददारी कर रही है। मेहंदी लगाने वालों के यहां भी महिलाओं की लाइन लगी है।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के बाजारों में त्योहारों व करवाचौथ की खरीददारी करने के लिए बाजारों व दुकानों में काफी भीड़ रही। जिसमें करवाचौथ के नजदीक होते हुए सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य प्रसाधनों व साड़ियों    की दुकानों पर देखी गई। दुकान वाले भी भीड़ को देखकर खुशी से झूमते नजर आएं। 

करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों व मेहंदी लगाने वालों के यहां भी भारी भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते ब्यूटी पार्लरों पर पहले से बुकिंग शुरू होते हुए नई नई प्रकार की स्कीम दे रही है। मेहंदी लगाने वाले भी मनचाहे पैसे लेकर अच्छी कमाई करते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं पति भी करवाचौथ के पर्व पर पत्नियों को गिफ्ट देने की तैयारी में ज्वैलरों व गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारी कराते नजर आए। महिलाओं ने श्रंगार के लिए नए नए डिजाइनों की चूड़ियां कंगन आदि सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें