फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
शामली में रक्षा बंधन पर राखी की खरीदारी करती युवती। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रक्षाबंधन के लिए सजे बाजार
विज्ञापन

शामली। रक्षा बंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। जिसको लेकर बाजार भी सज गए हैं। वहीं व्यापारियों को भी इस बार अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है।
भाई बहन के पवित्र प्रेम के इस त्योहार को लेकर शहर से लेकर गांव तक के बाजार सज गए हैं। इस वर्ष बाजार में 10 रुपये से 44 हजार रुपये तक की राखी बाजार में उपलब्ध हैं। बाजार में सबसे सस्ता रेशम की पारंपरिक राखी है, जबकि डिजाइन के साथ राखी की कीमत भी अलग-अलग है। वहीं बाजार में सोने और चांदी की राखी भी उपलब्ध है। सोने की राखी 40 हजार तक की है। वहीं चांदी की राखी तीन हजार से लेकर छह हजार तक में उपलब्ध है।
बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी
बाजार में बच्चों को लुभाने वाली कार्टून राखी की आकर्षक रेंज मौजूद हैं। इसमें डोरेमोन, छोटा भीम, बेन टेन, मोटू पतलू, बार्बी डॉल और डबलू-बबलू सहित म्यूजिक-लाइट्स राखी शामिल हैं। ये राखियां रुपये से लेकर 100 रुपये तक उपलब्ध हैं। चांदी की भाई लिखी राखी 500 रुपये, लट्टू वाली राखी 150 रुपये, बैटमैन राखी 150 रुपये, लुम्बा राखी 20 से लेकर 350 तक, कुंदन धागा 10 रुपये से लेकर 100 तक बिक रहा है। इसके साथ ही स्टोन वर्क वाली राखी 50 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन

नहीं दिख रही चाइना की राखी
भाइयों की कलाई पर इस वर्ष भी चाइनीज राखी नहीं बंधेगी। बाजार से चाइना की राखी नदारद हैं। इस बार बाजार में बड़ी संख्या में हैंड मेड राखी उपलब्ध हैं। जिन्हें स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार में भी आई तेजी
पिछले कुछ वर्षों से राखी पर बहनों को कपड़ा देने का चलन काफी बढ़ा है। ऐसे में सभी कपड़ा बाजारों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। व्यापारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बाद बाजार की स्थिति सामान्य होने में वक्त लगेगा। मगर राखी से लेकर तीज त्योहार तक के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। गर्ल्स क्लेक्शन में इस वर्ष जींस टाप, प्लाजो, जैगिंस- टीशर्ट, डिजाइनर वन पीस आदि को पसंद किया जा रहा है। वहीं विमेन के साड़ी क्लेक्शन में सिल्क सदाबहार है। इसके अलावा शिफॉन पर लाइट वर्क, जॉर्जेट में प्रिंट के साथ बॉडर पर रेशम के काम को पसंद किया जा रहा है। इस बार कांजीवरम की भी मांग है।

शामली में रक्षा बंधन पर राखी की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में रक्षा बंधन पर राखी की खरीदारी करती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें