फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: 'सबको बता दूंगा तुम दोनों 'गे' हो', लोकलाज के डर से दो दोस्तों ने मार डाला, एक आरोपी 70 साल का

Fri, 31 Oct 2025 05:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: पुलिस ने दो आरोपी राजवीर और साहिल को गिरफ्तार कर मनीष की हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि दोनों समलैंगिक हैं। मनीष को यह बात पता थी और वह सबको बताने की धमकी दे रहा था। इसीलिए उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में बृहस्पतिवार को हुई कीटनाशक दवा विक्रेता मनीष की हत्या समलैंगिक संबंधों को लेकर हुए विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए समलैंगिक बुजुर्ग दोस्त और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल फोन, बैग, रजिस्टर व आधार कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 

मनीष की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव खेड़ाभाऊ निवासी मनीष (28) का शव बृहस्पतिवार दोपहर को गांव के रास्ते पर रामबीर के स्वीमिंग पूल के निकट पड़ा मिला था। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। मृतक के चाचा रूपसिंह की तहरीर पर झिंझाना थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
 

एसपी एनपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान पट्टी जयसिंह ऊन व साहिल निवासी गांव पीपलहेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।
 

एसपी के मुताबिक, करीब 70 वर्षीय आरोपी राजवीर ने पूछताछ में बताया कि वह समलैंगिक है।  वह मनीष को काफी समय से जानता था। मनीष कीटनाशक दवा बेचने का काम करता था और उसका गांव में काफी आना जाना भी था। उसकी धीरे-धीरे मनीष से दोस्ती हो गई। 
 

राजवीर का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसका साहिल से संपर्क हुआ और वह साहिल के साथ संबंध बनाने लगा। जब इसकी जानकारी मनीष को हुई तो वह उन दोनों को धमकी देने लगा कि वह सबको बता देगा कि वे दोनों समलैंगिक है। इस बात से वह और साहिल दोनों परेशान रहने लगे। इसके चलते दोनों ने मनीष को मारने की योजना बनाई। 
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी बाइक से मनीष के घर पहुंचे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। जब मनीष को इसकी जानकारी मिली तो वह उन्हें तलाश करते हुए रामबीर के बाग में आ गया। वहां पर मनीष ने साहिल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया कि उसके घर क्यों आए।

इस दौरान पूर्व योजना के तहत राजवीर ने मनीष के हाथ पकड़े और साहिल ने चाकू से वार किए। चाकू लगने से मनीष बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर मौके से भाग गए थे। 

ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट विवाद: अनदेखी से नाराज व्यापारी धरने पर अड़े, महिलाओं ने भाजपा नेताओं को सुनाई खूब खरी-खोटी    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें