फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना अधूरा है इंसान का जीवन

Tue, 07 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
edcation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में तीसरे दिन बच्चों ने गांव खेड़ीकरमू में डोर टू डोर घूमकर शैक्षिक आंकड़े का संकलन किया। फिर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन


शामली के वीवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गांव खेड़ीकरमू में शिविर चल रहा है। सोमवार को शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आर्य, वीके मित्तल और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण भाग है और जीवन के ढंग और सोच को बदलने में शिक्षा की अहम भूमिका है। जीवन मूल्यों की प्राप्ति की प्रेरणा किसी व्यक्ति को शिक्षा से मिलती है और सामाजिक उत्थान का कार्य  करती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि जीवन के लक्ष्य निर्धारण और लक्ष्य प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम शिक्षा है। बिना शिक्षा प्राप्त किए मनुष्य का जीवन अधूरा है। 
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रधान के पति भारतवीर, डॉ. मनोज शर्मा, अमरपाल सिंह, आशीष गौड़, प्रदीप आर्य, राजनाथ सिंह, रामनरेश, राजीव गोयल, गौरव गोयल, विनोद, मनु कर्णवाल, शाहिद, संदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें