फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैंक खातों में 11 राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने पर गिरफ्तार आरोपी आसिफ। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शामली। फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर कई बैंकों में खाते खुलवाकर विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगाने के आरोपी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसका साथी मुकीम वांछित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, सात बैंक खाते और चार सिम कार्ड बरामद किए है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस ने संदिग्ध बैंक खाते की जांच की। यह खाता केनरा बैंक शाखा एक्सल टावर संजय चौक पानीपत में खाता धारक सौरभ ट्रेडर्स के नाम से खुलवाया गया था। समन्वय पोर्टल पर खाते की जांच की गई तो उत्तर प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा, पश्चिमी बंगाल आदि राज्यों से साइबर ठगी की रकम आई जिसमें इस खाते के संबंध में 22 शिकायतें है। जांच में सामने आया कि खाता नौ फरवरी 2025 को खुलवाया गया था, जिसमें वर्तमान में 1,33,711 रुपये क्लोजिंग बैलेंस और 979 रुपये होल्ड फंड मिला। खाते में लगाए आधार कार्ड पर लगी फोटो आसिफ निवासी गांव बसेड़ा थाना कैराना की मिली।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आसिफ पिछले दो-तीन वर्ष से अलग-अलग आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कराकर विभिन्न बैंकों में अलग-अलग फर्मों के नाम से फर्जी खाते खोलकर लोगों से साइबर ठगी कर रहा है। साइबर क्राइम थाने पर आरोपी आसिफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी गांव के मुकीम के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड तैयार कर फर्म के नाम से खाते खुलवाते थे और उनमें देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की रकम मंगवाकर आपस में बांट लेते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया इस मामले में वांछित आरोपी मुकीम की तलाश की जा रही है।
साइबर ठगी में दिल्ली से जुड़े तार, जांच में जुटी पुलिस
शामली। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी आसिफ से पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा अलग-अलग फर्जी आईडी से खुलवाए गए म्यूल खातों में साइबर ठगी के करीब दस लाख रुपये आए थे। साइबर ठगी की रकम में 30 प्रतिशत कमीशन के लालच में आकर मुकीम फर्जी आधार कार्ड बनाकर आसिफ की उस पर फोटो लगाता था। इस मामले में दिल्ली निवासी राम व नितिन के नाम सामने आए हैं। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें