फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूटी, पानी खेतों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूटी, पानी खेतों में घुसा
विज्ञापन

कैराना। बारिश के कारण बुधवार शाम करीब सात बजे मामौर झील ओवर फ्लो होकर टूट गई थी। झील का पानी सैकड़ों बीघा फसल में घुस गया था। वहीं पंजीठ में भी नाले का पानी कई किसानों की फसल में घुसा हुआ है।
विज्ञापन

कैराना से बड़े नाले द्वारा कस्बे का गंदा पानी पंजीठ होते हुए मामौर झील में जाता है। बुधवार को पूरे दिन बारिश के चलते मामौर झील ओवरफ्लो होकर शाम करीब सात बजे टूट गई थी तथा झील का पानी मामौर व मवी की सैकड़ों बीघा फसलों में घुस गया था। वहीं कैराना से जाने वाला नाला भी ओवरफ्लो होकर बह रहा था। बारिश बढ़ने पर नाले का पानी पंजीठ निवासी पुष्कर सिंह की चार बीघा चारे, 15 बीघा ईख, प्रह्लाद की पांच बीघा गोभी, रमेश की चार बीघा गोभी, राजेंद्र की पांच बीघा गन्ने, रणबीर की पांच बीघा गन्ने, राजेंद्र शर्मा की दो बीघा धान व भोलर की 10 बीघा धान की फसल में चला गया। पुष्कर सिंह ने बताया कि पानी अभी भी फसलों में भरा हुआ है। जिससे उनको काफी नुकसान है। उधर मामले में तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि झील से हुए नुकसान व पानी की रोकथाम के लिए मामौर झील पर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें