शामली उधमसिंह स्टेडियम में शपथ लेते खिलाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
युवाओं को दिलाई सद्भावना की शपथ
शामली। शहर के मुंडेट रोड पर स्थित शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने विभागीय कर्मचारियों, पीआरडी जवानों और युवाओं को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सद्भावना का विषय सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।