कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी बनाएं
शामली। मंगलवार को बसपा नेता राजेंद्र उपाध्याय के आवास रेलपार शिव विहार कालोनी में बैठक हुई। जिसमें उपनिरीक्षक अनूप कुमार, सुशील त्यागी की उपस्थिति में वक्ताओं ने सुझाव रखे।
कोरोना जैसी भयंकर बीमारी में अपने अपने घरों पर रहो, मास्क लगाए, ओर अधिक से अधिक बाहर जाने से बचने के निर्देश दिए। आप सभी जागरूक व्यक्ति है। समाज के जिम्मेदार व्यक्ति है आप के आसपास कोई अनजान व्यक्ति हो, जिस पर आपको शक हो उसकी तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दे। बैठक में दो गज की दूरी बनाए रखने और अपने मोहल्ले में एक चौकीदार की व्यवस्था करके चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर रेलपार के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। युवा नेता आकाश गोयल, साजन कुमार, सचिन कुमार, नरेंद्र पुंडीर, भीम, जयवीर उपाध्याय, मोनू उर्फ फोला, शैंकी, रोशन सिंह, सुमित, उमेश, मनोज कुमार, राममेहर, बिजेंद्र, राजीव, पंकज आदि मौजूद रहे।