भीम आर्मी कार्यकर्ता का शांति भंग में चालान
शामली, बाबरी। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि गांव बंतीखेड़ा निवासी भीम आर्मी का जिला मीडिया प्रभारी नासिर 20-25 कार्यकर्ताओं के साथ सहारनपुर जाने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर नासिर मिला जबकि अन्य लोग नहीं मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनलॉक-2 के नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़ लिया और उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।