फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी को मजबूत बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
निषाद पार्टी को मजबूत बनाएं
विज्ञापन

शामली। निषाद पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। पार्टी पूरे देश के मछुवारों के लिए एक समुदाय एक नियम लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2022 की चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी निषाद बहुल सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करके चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को मंगलौरा रोड स्थित बिड़ौली के गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि मछुवारों के आरक्षण के भी मुद्दों पर सरकार से विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने निषाद पार्टी का यूथ , जीतेगा बूथ के नारे का जयघोष किया। इस मौके पर मंडलीय बूथ कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन में प्रदीप कश्यप, मंडल अध्यक्ष नफे सिंह, जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, ज्योति कश्यप आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें