फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आज और कल मनाई जाएगी मकर संक्रांति

Wed, 14 Jan 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। षट्तिला एकादशी के दिन चावल का प्रयोग निषिद्ध होने के कारण इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी को रहेगा। हालांकि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को लेकर जिले के कुछ लोग बुधवार तो कुछ लोग बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा अद्भुत संयोग करीब 700 साल बाद बना है।
विज्ञापन

शामली के पंडित कुशलानंद जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर मनाई जाती है। इस वर्ष 14 जनवरी को सूर्य दोपहर 3:37 बजे मकर राशि में प्रवेश कर रहा है, जबकि सूर्य का प्रभाव उदय तिथि के अनुसार 15 जनवरी सुबह सात बजे तक माना जाएगा। यदि सूर्य का प्रवेश उदय तिथि में 14 जनवरी को होता तो मकर संक्रांति उसी दिन मनाई जाती, लेकिन उदय तिथि 15 जनवरी को पड़ रही है। साथ ही 14 जनवरी को एकादशी होने के कारण चावल का प्रयोग निषिद्ध है, इसलिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शास्त्रसम्मत रहेगा।
वहीं श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी का कहना है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के महत्व को देखते हुए मकर संक्रांति बुधवार को भी मनाई जाएगी। इसी कारण इस बार मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। इस दौरान धाम में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उधर बाजारों में भी मकर संक्रांति की खरीदारी के लिए मंगलवार को दिनभर बाजरों में भीड़ रही। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, तिल, चावल दाल के अलावा पूजा के सामान की खरीदारी की। लोगों ने नवविवाहित बेटियों के घर संक्रांति का सिंधारा भी भिजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें